शिवसेना व भगवा रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने गंगाजल का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। श्रावण माह के महापर्व शिवरात्री के अवसर पर शिवसेना व भगवा रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने संयुक्त संगठनों के संघठन हिन्दू महासंघ की ओर से शिव चौक पर गंगाजल वितरण किया गया।
शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि सनातन धर्मियों की आस्था व श्रद्धा का ध्यान रखते हुए हिन्दू महासंघ के सभी पदाधिकारियों की सहमति से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर आज शिव चौक पर वितरण किया गया है
क्योंकि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा व उत्तराखंड जाने की समस्या होने के कारण हिन्दू महासंघ द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लाकर श्रद्धालुओ को वितरित किया गया।
वितरण करने वालों में मुख्य रूप से हिन्दू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी, बिट्टू सिखेड़ा, सुरेन्द्र मित्तल, केपी चौधरी, पंडित बृजबिहारी अत्री,विक्की चावला,गौरव सिंह आजाद,लक्की चौधरी, नवीन कश्यप,सौरभ राजपूत आदि उपस्थित रहे।

