खेल जगत

ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से दी मात

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक के पूल ए मुकाबले में 7-1 से हरा दिया. भारत ने ओलंपिक के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, लेकिन इस मुकाबले में उसने बेहद निराशजनक प्रदर्शन किया और उसे एकतरफा मुकाबले में हार झेलनी पड़ी. 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लैक ग्रोवर्स ने दो गोल किए जबकि टिम ब्रांड, जोशुआ बेल्ट्ज, फ्लाइन एंड्रयू ओगिलवी, जेरेमी थॉमस हेवार्ड और डेनलियन जेम्स बिएले ने एक-एक गोल किया. भारत की तरफ से एकमात्र गोल दिलप्रीत सिंह ने किया. 

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1419252321372889090?ref_src=twsrc%5Etfw

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी कार्नर में सुधार के संकेत दिये थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके ड्रैग फ्लिकर पंगु नजर आये. ऑस्ट्रेलिया ने पहले हॉफ में ही 4-0 की बढ़त हासिल करके अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी. 

भारतीयों ने दूसरे हॉफ के शुरू में कुछ दम दिखाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शुरू में बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद वापसी करना आसान नहीं था. भारतीय खिलाड़ियों ने हडबड़ाहट भी दिखायी जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को ही मिला. 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेनियल बील, जेरेमी हेवार्ड, फ्लिन ओगलीवी, जोशुआ बेल्ट्ज, ब्लैक गोवर्स और टिम ब्रांड ने गोल किये. भारत के लिये दिलप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में एकमात्र गोल किया. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *