उत्तर प्रदेश

भट्ठा कारोबारी के घर में बड़ी चोरी: आधा किलो सोना, दो किलो चांदी, 5 लाख की नकदी लेकर फरार

अलीगढ़ जनपद में रविवार को एक बार फिर भट्ठा कारोबारी के घर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर में घुसकर आधा किलो सोना, दो किलो चांदी, 5 लाख की नकदी लेकर फरार हो गये। परिजनों की सूचना पर इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ इंटेलिजेंट टीम, डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

थाना क्वार्सी क्षेत्र के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में दिलीप कुमार का परिवार रहता है। दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी व अपने बच्चों के साथ बालाजी दर्शन करने के लिए गए थे। वहीं दिलीप कुमार अपने दो बच्चों को घर पर ही छोड़ गए थे।

दोनों बच्चे घर पर ताला लगा कर पड़ोस में रहने वाले मामा के यहां चले गए। जब बच्चों ने घर लौट कर देखा तो ताला टूटा हुआ था। दोनों बच्चों के होश उड़ गए। घर के अंदर घुस कर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

घर की अलमारी भी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखा सारा गोल्ड, सिल्वर व नगदी भी चोर चुरा कर ले गए। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये हैं। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इधर सूचना पाकर एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन पुलिस अमला सहित मौके पर पहुंच गया। क्राइम ब्रांच, फोरेसिंक व डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्य जुटाने में जुट गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी कुलदीप गुणावत ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच चल रहीं हैं। इंटेलिजेंस टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 20 =