फिल्मी चक्कर

मेहनत और लगन के दम पर जल्द ही मुंबई में अपना आशियाना खरीदने जा रहीं हैं Uorfi Javed

Urfi JavedUorfi Javed के नाम से तो लगभग हर कोई वाकिफ हो चुका है, सिर्फ देशभर के लोग ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी उर्फी कुछ लोगों के बीच काफी फेमस हो चुकी हैं। Uorfi Javed का नाम अब देशभर के लोग जान चुके हैं उनके ड्रेसिंग स्टाइल ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है। हालांकि एक्ट्रेस का यह सफर उनके लिए इतना आसान नहीं रहा, यहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत से त्याग किए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उर्फी घर से भाग गईं थीं, जब उनके पिता सबको छोड़कर चले गए तो एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और यहां से उनकी स्ट्रगल और अधिक बढ़ गई।

Uorfi Javed कई बार यह खुलासा कर चुकी हैं कि उनके पिता उन्हें बहुत मारते थे, जबतक एक्ट्रेस अपने होश खो नहीं देती थीं तबतक उन्हें मारते रहते थे, जिसकी वजह से वह 17 साल की उम्र में ही घर से भागकर दिल्ली चलीं गईं थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में Uorfi Javed ने फिर खुलासा किया जा कि उन्हें बचपन से ही फैशन का बहुत शौक था, लेकिन पापा की इतनी मार की वजह से एक्ट्रेस सहम गईं थीं यहां तक की उन्हें सुसाइड के ख्याल भी आते थे, हालांकि उन्होंने फैसला किया और वह भागकर दिल्ली चलीं गईं।

Uorfi Javed ने यह भी बताया कि वह बिना पैसों के ही घर से भाग गईं थीं। वहां जाकर उन्होंने ट्यूशन पढ़ाया और साथ ही कॉल सेंटर में भी जॉब किया। फिर जब उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया तो वह अपनी मां को लेकर मुंबई आ गईं। मुंबई में आकर बहुत स्ट्रगल के बाद उन्होंने टेलीविजन में छोटे-मोटे रोल करने शुरू किए, और यहां से उनके करियर की एक नई शुरुआत होती गई।

टेलीविजन में छोटे मोटे रोल करने के बाद उर्फी कई टेलीविजन शोज में बतौर लीड भी नजर आईं। इसके बाद उन्हें बड़ा मौका मिला और वह बिग बॉस का हिस्सा बनीं, जिसके बाद तो उनकी पूरी किस्मत ही बदल गई। बिग बॉस से उर्फी को अच्छी खासी पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने अपने ड्रेसिंग स्टाइल पर काम करना शुरू कर दिया।

Urfi JavedUorfi Javed ऐसे-ऐसे आउटफिट पहन कर लोगों के सामने आने लगीं कि, जिसे देख सभी के होश उड़ जाते थे। वह जमकर ट्रोल होती थीं, यहां तक की लोगों ने तो उन्हें मारने की भी धमकी देनी शुरू कर दी थी, हालांकि एक्ट्रेस डरी नहीं और अपने फैशन को जारी रखा।

Uorfi Javed  एक जानी-मानी फैशन आर्टिस्ट बन चुकी हैं, वह इंडस्ट्री के बड़े फैशन डिजाइनर की पार्टी में भी स्पॉट की जाती हैं। उर्फी की इंडस्ट्री के लोग भी खूब तारीफ करते हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस मुकाम पर पहुंच चुकीं उर्फी जल्द ही मुंबई में अपना आशियाना खरीदने जा रहीं हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + one =