अलीगढ़ शराब कांड में एक लाख इनामी मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शराब काण्ड (Aligarh Sharab Kand) में आखिरकार पुलिस ने मुख्यारोपी (Accused Arrested) को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महीने अलीगढ में जहरीली शराब से हुई मौतों आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा था, वो वहीं पुलिस और प्रशासन पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव भी बढ़ रहा था।
अलीगढ़ शराबकाण्ड का मुख्यारोपी व 1 लाख इनामी पकड़ा गया. मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को अलीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार.
अलीगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट का अनिल चौधरी के साथ मुख्य मेम्बर था ऋषि शर्मा pic.twitter.com/YxRgsSaUkc
— News & Features Network (@mzn_news) June 6, 2021
मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को बनाया गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया था। लगातार आरोपी ऋषि की तलाश जारी थीं। इस बीच रविवार को पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्यारोपी ऋषि को गिरफ्तार कर लिया
