Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ऑपरेशन कायाकल्प: गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया

मुजफ्फरनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी बिलासपुर सदर के सभी गावों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सभी प्रधानाध्यापकों की ऑपरेशन कायाकल्प के अट्ठारह पैरामीटर की जानकारी जागरूकता हेतू उन्मुखीकरण के लिए गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान ,प्रधानाध्यापक सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नेहा शर्मा के साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने विचार व्यक्त कर ग्राम प्रधानों को विस्तार से काया कल्प के बारे मे बताया ।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बी ई ओ योगेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालय में कायाकल्प हेतु ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अट्ठारह पैरामीटर यथा पेयजल ,शौचालय मूत्रालय ,सुलभ शौचालय टाईलीकरण ,विद्युत संयोजन, रसोई घर फर्नीचर, आदि से संतृप्त करना है।

जिससे कि छात्रों को शिक्षण हेतु एक अच्छा परिवेश दिया जा सके। विकासखंड सदर के ८४ विद्यालयों में से २८ विद्यालय अट्ठारह(१८) पैरामीटर से पूर्ण संतृप्त है ।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नेहा शर्मा ने सभी को ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार से बताया और अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने भी विद्यालय में कायाकल्प और सरकारी योजनाओं पर अपनी रुचि दिखाते हुए सहयोग करने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए इस अवसर पर अवधेश कुमार, अनस, लइक, दीपक ,विपिन आदि उपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि सदर विकास खंड में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत समस्त विद्यालयों का कायाकल्प कर भौतिक रूप से तेजी से बदलाव किया जा रहा है और उसके लिए शासन से अट्ठारह पैरामीटर निर्धारित है।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 3 =