Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान मे रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस सरकार मे प्रदेश का चहुमुंखी हो रहा है। सरकार किसान, मजदूर, छात्र तथा व्यापारी सभी के हितो को ध्यान रख कार्य कर रही है। सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जनपद मे लघु उद्योगो को बढावा दिया जा रहा है।
कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर एक जनपद एक उत्पाद ओ.डी.पी.ओ.(गुड उत्पाद) के तहत आयोजित प्रदर्शनी मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे राज्यमंत्री स्वतन्त्र. प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास के लिए वचनबद्ध है। सरकार का हर संभव यह प्रयास है कि सरकार द्वारा जारी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभान्वित हों पात्र व्यक्ति इन योजनाओ का लाभ उठा सकें तथा किसान, मजदूर, व्यापारी एवं छात्र सभी वर्गो के हितों को ध्यान मे रखा जाए।

सरकार के इन सभी प्रयासो/कार्ययोजनओ के चलते एक जनपद एक उत्पाद के तहत लघु उद्योगों को एक नही पहचान दिलाने का सतत प्रयास है। जिससे स्वरोजगार के अवसर बनेंगे। इसी संदर्भ मे आज उद्यम समागम एवं ओ.डी.ओ.पी.(गुड उत्पाद) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मे पहुंचने पर वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि खतौली विधायक विक्रम सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलवित कर विधिवत स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गान गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी के दौरान गुड उत्पाद के अनेक स्टाल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुचित्रा सैनी ने किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, बाल विकास विभाग की ओर से पिंकी चौधरी, अल्का रानी, सरिता वर्मा, कार्यक्रम के आयोजक उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र परमहंस मौर्य, आगरा से अधिकारी एम.डी.शर्मा, संजय मित्तल, श्यामसिह सैनी,अरूण खण्डेलवाल, हरिशंकर मूधरा, नीरज केडिया, संजय गर्ग, मनोज वर्मा, सीडीओ आलोक यादव, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम सदर, सीओ टै्रफिक हरीश भदौरिया, कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव,भूपेन्द्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, राजीव शर्मा, विशाल गर्ग, डा. पुरूषोत्तम गौतम, डा.मुकेश गुप्ता, नई मन्डी कोतवाल संजीव कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk