मिशन वंदेमातरम व मंथन द ट्रस्ट के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में अधिवक्ता मोहित शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ११२ महिलाओं-पुरुषों ने रक्तदान कर अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मीरापुर निवासी अधिवक्ता मोहित शर्मा के स्वजन द्वारा मिशन वंदेमातरम व मंथन द ट्रस्ट के तत्वाधान में उनकी द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर छज्जूमल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मेरठ मेडिकल कालेज के प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम में शामिल डा. रश्मि, डा. अर्शी, डा. प्रिया, अभय कुमार, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार पहुंचे। शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने सर्वप्रथम स्व. अधिवक्ता मोहित शर्मा के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर व रक्तदान कर उन्हे उन्हे श्रद्धांजलि देकर किया।
सुबह १० बजे से दोपहर २ बजे तक यहां पर हिदु-मुस्लिम समाज के ११२ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अधिवक्ता मोहित शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिविर में अधिवक्ता समाज, भाजपा नेताओं, सपा नेताओं, भाकियू तोमर व व्यापारियों व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
व्यवस्था बनाने वालों में सुशील शर्मा, राहुल शर्मा, शशांक शर्मा, मुकेश कुमार, कर्ण शर्मा, अर्जुन मैत्रेय, सुधीर शर्मा, सिद्धार्थ राजवंशी, शुभम ठाकुर, रजत तोमर, दीपक पंगाल, अनुभव चौहान आदि शामिल रहे।

