Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपाईयों ने वोटर कैंप लगाया, भाजपा सरकार पर बोला हमला

मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार की नीतियों से बदहाल यूपी को संवारने, प्रदेश के रुके हुए विकास के लिए सपा की सरकार ही वक्त की जरूरत बन गयी है, यह विचार सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ग्राम जौली में सपा नेता सैय्यद अली अब्बास काज़मी के आवास पर आयोजित वोटर जागरूकता प्रोग्राम में कहे।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार किसानों मजदूरों नोजवानो की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है,साढ़े चार साल के कार्यकाल में यूपी हर मोर्चे पर पिछड़ा है

इसलिए जिस गांव में भी वह जनसम्पर्क के लिए पहुंच रहे हैं भाजपा सरकार को बदलने के लिए जनता में आक्रोश साफ झलक रहा है उन्होंने यूपी के विकास के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

सपा नेता सैय्यद अली अब्बास काज़मी ने मौजूद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष केवल समाजवादी पार्टी करती रही है तथा पूरे प्रदेश में अमन व एकता भाईचारे के पथ पर विकास करने के लिए प्रदेश की बागडोर अखिलेश यादव को सौंपने का वक्त आ गया है।

सपा नेता साजिद हसन ने अपने सम्बोधन में मिशन २०२२ की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं की वोट बनवाने व भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसले नीतिओ से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।

सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा जिला सचिव शाह रज़ा नकवी प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं व सपा समर्थको से अपने बूथ को मजबूत करने जमीनी स्तर पर वोटरों की वोट बनवाने व सही कराने की अपील की।

प्रोग्राम में युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी,सपा के नन्हे स्टार प्रचारक शाही नकवी,रामपाल सिंह पाल, नवेद रंगरेज सहित सेकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =