Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्रावण माह के दूसरे शनिवार पर विशेष पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिदेव मंदिर के प्रागंण में श्रावण माह के दूसरे शनिवार पर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह सवेरे यज्ञ हवन के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरवट सतीश बालियान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुन्नी देवी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

समस्त पूजा कार्य पंडित संतोष मिश्रा, गुरूजी पंडित संजय कुमार एवं पंडित शिवा पाण्डेय ने सम्पन्न कराये। इस कार्य में भरतवीर, सतपाल मलिकए संसार सिंह, योगेंद्र मलिक, हरेंद्र चौधरी, राजकुमार,देवेंद्र वर्मा, परोपकार मलिक, मोहित मलिक आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

मंदिर सेवकों की ओर से अमितए सतीशए आशीष ने व्यवस्था बनाये रखी। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, मुकेश चौहान, देवंद्र चौहान, नरेंद्र पंवार, संजय अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 14 =