सपाईयो ने डीजल, पैट्राल एवं रसोई गैस के बढते दामो के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। सपाईयो ने डीजल, पैट्राल एवं रसोई गैस के बढते दामो के विरोध मे राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी एवं महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड. के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
जिसमें अवगत कराया कि केन्द्र सरकार द्वारा पैट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस के दामों मे बेतहाशा वृद्धि कर दी है। जिसके चलते आम जनता मे इसका भारी विरोध है।
बढ़ती महंगाई के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी बढ़ती महंगाई के विरोध में आज @samajwadiparty के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने अस्पताल चौराहे पर हाथों में रसोई गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/HTLO8UXvo1
— News & Features Network (@mzn_news) February 22, 2021
उपरोक्त चीजों के दामो मे वृद्धि होने से आम जनता पर आर्थिक बोढ बढ गया है जिससे उसका घर का बजट बिगड गया है। समाजवादी पार्टी पैट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओ के दाम बढने पर अपना पुरजोर विरोध करती है।
सपाईयो ने बढाये जा रहे पैट्रोलियम पदार्थो के दामो को कम करने की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे शहर अध्यक्ष अलीम सिददकी, महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड., प्रियंपाल,नीरज पाल, अजयपाल, रामबीर, जनार्दन विश्वकर्मा, डा.नौशाद खान, सोनू कुमार,शराफत,नदीम राणा आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।