धान क्रय केन्द्र विपणन बदोसरांय पर किसानों व ट्रैक्टर ट्रालियों की भीड को देखते हुये पी ए सी तैनात
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । धान क्रय केन्द्र विपणन बदोसरांय पर किसानों व ट्रैक्टर ट्रालियों की भीड को देखते हुये स्थानीय प्रशासन ने शांति ब्यवस्था के दृष्टिगत केन्द्र पर पी ए सी तैनात करवा दिया है ताकि जिन किसानों के टोकेन जारी है नम्बर वाइज शांति पूर्ण ढंग से अपने अपने धान की तौल करा सकें ।
बताते चलें कि विगत सप्ताह विपणन धान क्रय केन्द्र बदोसरांय पर ट्रैक्टर ट्रालिंया लगाने व पहले धान तौलवाने को लेकर दो किसानों के मध्य खूनी संघर्ष हुआ था ।
जिसमे दोनों पक्षों के एक एक किसान गम्भीर रूप से घायल हुये थे ।उधर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने दर्जनो ट्रैक्टर ट्रालियों सहित तहसील पर प्रदर्शन किया था ।
जिसे दृष्टिगत रखते हुये सरकारी धान क्रय केन्द्र विपणन बदोसरांय पर गुरूवार की सुबह से ही पी ए सी पुलिस बल तैनात करवा दिया गया ताकि जिन किसानों के टोकेन कटे हुये है
नम्बर वाइज उनके धान की तौल की जा सके । वरिष्ठ विपणन निरीक्षक तेजभान सिंह ने बताया है कि शांति पूर्ण माहौल मे किसानों के धान की तौल की जा रही है ।
तौल पहले कराने को लेकर दो किसान आपस मे भिडे- जमकर चली बल्लिंया बांस के फरचे
