उत्तर प्रदेश

बाराबंकी पुलिस की कार्यवाही: भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण, नकदी, तमंचा,कारतूस,मोटर साइकिल बरामद

बाराबंकी। सब्जी बेचने के बहाने घरों की रेकी कर जनपद में कई जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

जिनके पास से स्वाट टीम ने भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण, लाखों की नकदी, एक अदद अवैध तमंचा कारतूस सहित दो मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

सब्जी बेचने के बहाने से के घरों की रेकी कर सुनसान इलाकों में बने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले इस शातिर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बाराबंकी में में घटित चोरी की घटनाओं का अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर0एस0 गौतम के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम के नेतृत्व में चोरों/लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मैनुअल इंटेलिजेंस व सर्विलांस के आधार पर 5 शातिर चोर अहमद दर्जी , अदनान खां , जुम्बन , करन उर्फ चट्टू मल्लाह , दानिश , को कुरौली मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न स्थानों पर की गयी चोरी का सामान । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-65/2021 धारा 41/411 भादवि व मु0अ0सं0-66/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है ।

इनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले सब्जी बेचने के बहाने से घूम-घूम कर घरों की रेकी की जाती है । चोरी करने के लिए ऐसे घरों को चिन्हित करते हैं जहां रात्रि में बाहर से ताला बन्द रहता हो या सुनसान स्थान पर हो और बन्द घरों के ताले व कुन्ढा को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते है।

अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही कर नियमानुसार सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी । गिरोह द्वारा जनपद लखनऊ, बहराइच, अयोध्या में चोरी/नकबजनी की घटनाएं कारित करना बताया गया है जिसके सम्बन्ध में विवरण एकत्र किया जा रहा है । अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि बाराबंकी में विभिन्न स्थानों पर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

शातिर गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विवेक कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम ,हे0का0 इदरीश खां, हे0 का0 बलिकरन ,का0 आदिल हासमी, का0 अंकुश शंखवार , का0 प्रवीण शुक्ला, का0 चालक बृजेश यादव और कोतवाली नगर से उ0नि0 राजेश पटेल शामिल हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + three =