चित्रकला कार्यशाला कार्यशाला का आयोजन: दुर्जन राणा ने व्यक्तिचित्र की बारीकियां सिखाई
मुजफ्फरनगर। चित्रकला कार्यशाला के पाँचवें दिन विख्यात चित्रकार दुर्जन राणा ने विद्यार्थियों को व्यक्तिचित्र का लाईव डेमोंस्ट्रेशन देते हुए, व्यक्तिचित्र की बारीकियां सिखाई एवं अनेक महत्वपूर्ण बातें बताई। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाईन माध्यम से जूम ऐप पर आयोजित किया जा रहा है।
जिसको यूट्यूब व फेसबुक पर लाईव प्रसारित किया जा रहा है। नौ दिवसीय कला उत्सव में आज पाँचवे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सीताराम कश्यप जी (अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ), विशिष्ट अतिथि डॉ० शशि शर्मा (प्राचार्या, डी० ए० वी० पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर) व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० एम० के० बंसल (सचिव प्रबन्ध समिति (डी० ए० वी० पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर) रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ० वन्दना वर्मा, अतिथियों का परिचय और मंच का संचालन डॉ रजनीश गौतम व डॉ० अमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सीताराम कश्यप जी ने कहा की यह जो ९ दिनों की कला कार्यशाला का आयोजन किया गया है यह बहुत ही सराहनीय है, प्रशंसनीय है।
इससे कलाकारों को और छात्र-छात्राओं को बहुत ही लाभ होगा और सभी लोग इससे लाभान्वित होकर अपने चरम तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ शशि शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही गौरव का विषय है कि आज चार महाविद्यालय और चार संस्थाएं मिलकर यह भव्य आयोजन कर रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ० एम० के० बंसल ने कहा कि इन चारों में महाविद्यालयों और संस्थाओं के द्वारा जो यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है यह मील का एक पत्थर साबित होगा। आप पूरे कार्यक्रम को देखने के बाद मंत्रमुग्ध हो जायेगें। कार्यक्रम में सभी अतिथियों, कलाकरो, दर्शको तथा आयोजक मण्डल का धन्यवाद ज्ञापन डॉ० वन्दना वर्मा ने किया
जिसमें आपने सभी का आभार प्रकट किया और शुभकामनाये दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक डॉ० निशा गुप्ता व डॉ० वेदपाल सिंह, डॉ० ऋचा जैन, नीरज मौर्य, श्रीमति कनीज हुसैन, श्रीमति अर्चना, श्रीमति ज्योति, विपाशा गर्ग, विंशु मित्तल, अंकिता साहू, गुंजन सिंधी, निधी सिंहवाल, कुलदीप सैनी, नेहा गुप्ता, गौरव शर्मा, रीना शर्मा, विपुल छाबडा व कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।

