Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सराहनीय कार्य: ठगी किए गए 90 हजार रुपये कराए वापिस, पीड़ित ने मुजफ्फरनगर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा गठित साइबर हेल्प सेन्टर साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए मददगार बन रहा है। एक व्यक्ति से नब्बे हजार रुपये की धोखाधडी के मामले में कार्रवाई करते हुए सेंटर ने उसके नब्बे हजार रुपये वापस दिलाए तो उक्त व्यक्ति ने सेल के अधिकारियों को सम्मानित किया।

जिले की साइबर हेल्प सेन्टर टीम द्वारा आवेदक सतपाल पुत्र महावीर सिंह निवासी मौहल्ला कृष्णापुरी थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का रिश्तेदार बनकर उसके खाते में रूपए डालने के नाम पर ९०,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी थी।

जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा बैंक से सम्पर्क करते हुए खाते को फ्रीज कराकर सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

आवेदक द्वारा साइबर क्राइम टीम को तत्काल कार्यवाही करते हुए उसकी धनराशि को वापस कराने हेतु धन्यवाद दिया और उनका स्वागत किया। डेस्क बनने के बाद लगातार साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − thirteen =