पाकिस्तान: 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण, कर ली शादी
पाकिस्तान में जबरन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने का क्रूर काम कभी शायद ही रूके। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और हिंदू धर्मांतरण का मामला सामने आया है।
Minor Hindu Girl Forcibly Converted To Islam, Married To 40-Year Old Man#Pakistan @TarekFatah @RVankwani @GulBukhari @RabwahTimes @iaia_filicehttps://t.co/zGEPYzQCxV
— Voice of Pakistan Minority (@voice_minority) April 22, 2020
पाकिस्तान में लगातार हिंदू लड़कियों की शादी धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम लड़कों से कराई जाती रही है। एक और अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। जिसके बाद 40 वर्षीय अपहरणकर्ता ने लड़की के मर्जी के खिलाफ सिंध के चुंडिको इलाके में उससे शादी कर ली।
पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं सामान्य हो गई हैं। कुछ महीने पहले एक हिंदू लड़की का पहले शादी के मंडप से अपहरण किया गया और उसके बाद धर्म परिवर्तन कर उसका विवाह करने का मामला उजागर हुआ था।
We are so pleased to see @BrendanOHaraMP speak on the terrible case of Huma Younus's abduction and forced marriage. #HumaYounus #BringHomeHuma pic.twitter.com/ycRBKRz6qf
— Aid to the Church in Need (@acn_uk) February 6, 2020
