वैश्विक

Pakistan: इमरान खान की रिहाई से पाक सरकार खफा, रिहा करने वाले जज को हटाने की मांग

Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को खुलेआम फांसी देने की मांग हो रही है. यह मांग संसद में की गयी है. संसद में राजा रियाज अहमद खान ने इमरान खान मामले में चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने दुनियाभर में पाकिस्तान का नाम खराब किया है. इसलिए ऐसे शख्स को खुलेआम फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

इमरान खान की रिहाई से Pakistan की शहबाज शरीफ सरकार नाराज हो गयी है. शहबाज सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठाया. संघीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पाकिस्तान में इमरजेंसी घोषित करने की मांग की गयी है. इधर इमरान खान को रिहा करने वाले जज को हटाने की भी तैयारी चल रही है.

इस संबंध में नेशनल असेंबली में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ संदर्भ तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति के गठन की मांग की गयी है. शहबाज ने कहा था, इमरान खान और उनके लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ा दीं हैं. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. इधर खबर है कि ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पाक प्रधानमंत्री शहबाज ने आपात बैठक बुलाई है.

Pakistanके सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल एक इस्लामी दल ने कई मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कथित रूप से राहत देने को लेकर न्यायपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों समेत कई प्रदर्शनकारियों ने देश की राजधानी में धारा 144 लागू होने के बावजूद ‘रेड जोन’ (वर्जित क्षेत्र) में प्रवेश किया.

Pakistan के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और उन्हें जमानत दे दी. खान (70) को इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में आठ दिन के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में भेज दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =