वैश्विक

Rana Sana Ullah Khan पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तार कर 7 मार्च को कोर्ट में पेश करने का आदेश

पाकिस्तान के गृह मंत्री Rana Sana Ullah Khan क्या अब जेल जाएंगे? खबर है कि पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने अपने सार्वजनिक भाषणों के दौरान कथित रूप से न्यायपालिका को धमकाने और सरकारी अधिकारियों को ‘अपनी वैध जिम्मेदारियों को पूरा करने’ से रोकने के लिए गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया. सनाउल्लाह (68) के खिलाफ मामला अगस्त 2022 में दर्ज किया गया था.

‘डॉन’ अखबार ने प्राथमिकी के हवाले से कहा है कि पिछले साल और 2021 में अपने सार्वजनिक भाषणों के दौरान, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता ने न्यायपालिका को अपना काम करने से रोकने और पंजाब पुलिस अधिकारियों के बच्चों को मारने की धमकी दी. पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में शुक्रवार को एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने इस मामले की सुनवाई की. प्राथमिकी में मंत्री Rana Sana Ullah Khan की टिप्पणी का फुटेज भी पेश किया गया, जिसे पिछले साल एक निजी समाचार चैनल ने प्रसारित किया था.

‘डॉन’ की खबर में कहा गया है कि एटीसी अदालत ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सनाउल्लाह को गिरफ्तार करने और उन्हें 7 मार्च को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया. मीडिया की खबरों में कहा गया है कि गिरफ्तारी वारंट जमानती है. प्राथमिकी में कहा गया है कि सनाउल्लाह के भाषणों का उद्देश्य न्यायपालिका, मुख्य सचिव, आयुक्त और देश के लोगों को आतंकित करना था.

 शुक्रवार की सुनवाई के दौरान गुजरात पुलिस ने प्राथमिकी से Rana Sana Ullah Khan का नाम हटाकर मामले पर अपनी अंतिम रिपोर्ट अदालत को सौंप दी. हालांकि, अदालत ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया और जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 9 =