वैश्विक

Pakistan: तहरीक-ए-तालिबान ने किया थाने पर आतंकी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत

Pakistan में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. वहीं, छह पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. यह हमला तालिबानी आतंकवादियों की ओर से किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी गुरुवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया और इस हमले में चार पुलिस कर्मी मारे गए, जबकि एक थाने पर किए हमले में छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में एक थाने पर हमले के बाद मौके पर भेजे गए अतिरिक्त बल के वाहन पर बम से हमला कर दिया गया, जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई. थाने पर हुए हमले में छह अधिकारी घायल हुए हैं.

स्थानीय पुलिस अधिकारी अशफाक खान ने बताया कि उन संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश की जा रही है जिन्होंने लक्की मरवत में थाने पर हमला किया और बाद में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने दोनों हमलो की जिम्मेदारी ली है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी एक अलग संगठन है, लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान से संबद्ध है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + sixteen =