सीमा पार से भारी गोलाबारी, एक भारतीय जवान शहीद
पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। पाक सेना ने भारी गोलाबारी की, नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। साथ ही चार अन्य जवानों के घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी कारण आए दिन सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।
Pakistan violated ceasefire in KRISHNA GHATI sector in POONCH at about 11 am today. Indian Army retaliating. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/keCjsFJlSE
— ANI (@ANI) August 20, 2019
पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इतना ही नहीं पाक सेना ने सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे। इस कारण से सीमा से सटे गांवों में लोग दहशत में आ गए थे। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है।