वैश्विक

Ukraine से निकाले जाने पर Pakistan की महिला ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

भारत ने Operation Ganga के तहत अब तक हजारों लोगों को Ukraine से सुरक्षित निकाला है. एक Pakistan महिला ने उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित निकलने पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया है. महिला ने कहा, “आपका बहुत शुक्रिया हमें सुरक्षित निकालने के लिए.” 

Pakistani महिला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद को एक पाकिस्तानी महिला बताती हैं. वीडियो में कहती हैं, मेरा नाम अस्मा शरीफ है. मैं Ukraine  कीव में भारतीय दूतावास समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हमारी मदद करते हुए हमें यहां से सुरक्षित निकाला.

उन्होंने आगे कहा कि, वो बेहद मुश्किल माहौल में फंसी हुई थी और भारतीय अधिकारियों ने उनकी मदद कर उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जिसके लिए अस्मा ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है. सूत्रों के मुताबिक, अस्मा को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया और बहार निकलने के लिए पश्चिमी Ukraine के रास्ते में हैं. जानकारी के मुताबिक अस्मा जल्द अपने घर पहुंच जाएंगी.

Ukraine में बिगड़ते माहौल को देखते हुए भारत ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया जिसके तहत अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से सुरक्षित वतन लाया गया है. बीते दिन रोमानिया से दो उड़ानों के जरिए 410 भारतीयों को वापस लाया.

Ukraine पर रूसी हमलों का आज 14वां दिन है. 14 दिन बाद भी यूक्रेन पर रूसी हमले कम नहीं हुए हैं. राजधानी कीव समेत कई शहरों में अब हर जगह तबाही नज़र आ रही है. वहीं, यूक्रेन पर हमले को देखते हुए सभी देश अपने-अपने लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने में जुटे हैं.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऑपरेशन गंगा के तहत 75 विशेष नागरिक उड़ानों से 15521 भारतीयों को एयलिफ्ट किया गया है तो वहीं भारतीय वायु सेना के 12 विमान से 2467 लोगों को वापस लाया गया. साथ ही बताया कि अब तक 32 टन से ज्यादा राहत सामग्री भी Ukraine के पड़ोसी देशों में भेजी गई है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eighteen =