Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आई कैम्प का अनेकों ने लाभ उठाया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्रीमती मनोरमा जैन की पुन्य स्मृति में भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट एवं वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान (पंजी०) मुजफ्फरनगर के सौजन्य से ऑखों का निःशुल्क विराट कैंप मप्रातः ९ बजे से १२.३० बजे तक सन्मति जैन एकेडमी बामनहेरी रुड़की रोड़ मुजफ्फरनगर पर आयोजित किया गया।

जिसमें डॉ स्वाति अग्रवाल एम.बी.बी.एस (एम एस) नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा ऑखों की जांच की गई।शिविर में २१७ नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया ३२ रोगियों को आंखों के आपरेशन के लिए चयनित किया गया जिनके आपरेशन आज से ही वरदान नेत्र सेवा संस्थान में निरूशुल्क किए जाएंगे ’ बाकी मरीजों को जरूरी दवाई मौके पर निःशुल्क दी गई।

रजिस्ट्रेशन सुबह ९ बजे शुरू किया गया कार्यक्रम में प्रा० संगठन सचिव श्री नवीन सिंघल जी व प्रान्तीय चौयरमेन शशिकांत मित्तल जी,व जिले के दायित्वधारियों का सानिध्य प्राप्त हुआ। एवं सन्मति जैन एकेडमी के अध्यक्ष श्री विनोद जैन जी, भूषण जैन जी, प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना जी का शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, अजय अग्रवाल एडवोकेट एवं प्रीति कंसल द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अतिथियों ने सम्राट शाखा के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की 

कहा कि शाखा द्वारा निरंतर पूरे वर्ष जनहित में लगातार कार्य किए हैं जिससे शाखा प्रान्त में अपना उच्च स्थान बनाए हुए हैं। शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल व सचिव डॉ नितिन जैन ने चक्रेश जैन जी व सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक – चक्रेश जैन – रागिनी जैन रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विपिन गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ), मनोज जैन,(रुत्र वाले), अशोक सिंघल, डी.के.गोयल, प्रवीण सिंघल, अनिल प्रकाश बंसल, अरविंद गुप्ता,के.के.बंसल, ई०पी.के.गुप्ता, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, गंगा शरण गोयल, मनोज गुप्ता, जी का पूर्ण सहयोग रहा।

क्रांति सेना की बैठक सम्पन्न

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  क्रांति सेना कार्यालय पर युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संभावित युवा कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई

सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने पर विचार किया गया एवं जल्दी ही युवा नगर कमेटी का गठन करने की घोषणा की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे सौरव रॉय, शैंकी शर्मा, सोनू कश्यप, अभय वर्मा, आनंद मिश्रा, सतीश तिवारी, दीपक कश्यप, अंश गोस्वामी, शैलेंद्र शर्मा, आदिध्

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 10 =