Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोरी के माल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल सहित चोरी के सामान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत एसपी सिर्टी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण मे तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व मे शहर कोतवाली पुलिस ने वादी साजिद पुत्र मौ.जाहिद निवासी मौहल्ला खेडा पटटी,सूजडू के द्वारा पीएनबी बैंक वाली गली सुजडू के निकट अपनी चाय की दुकान से अज्ञात चोर द्वारा सामान चोरी करने के सम्बन्ध मे शहर कोतवाली मे तहरीर दी गई थी।

कोतवाली पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पडताल शुरू की। शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर खेडा पटटी रोड काली नदी से पहले खण्डरर नुमा गोदाम से आरोपी नाटी मोबीन पुत्र शरीफ निवासी जहांगीर पटटी सूजडू व महताब उर्फ छोटा पुत्र मुस्तकीम निवासी मौ.दीन मौहम्मद सुजडू को मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गए माल व गोदाम से काफी मात्रा मे चोरी किए गए विद्युत तार व परिवर्तक कॉयल आदि सहित किया गया।

अभियुक्तगणो से टयूबवैलों पर स्थित परिवर्तको से विद्युत तार व कॉयल चोरी कर लेते है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे आरोपियो ने बताया कि कबाडियो को बेचे गए सामान के पैसे वे लोगो नेन आपस मे बांट कर खर्च कर लिए हैं। शेष बचा सामान भी वे लोग बेचने का प्रयास कर रहे थे। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो पूर्व मे भी कई बार जेल जा चुके है।

पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के पास से दवाईयों की एक पेटी, पानी का कैम्पर, बीढीयों के पैकेट, गैस सिलेंडर, पैतीस किलो लोहे की पत्तियां, तांबे का तार, कोयल, मोटर के अंदर का सामान, तीन फ्यूज, स्टार्टर की पत्तियां, समरसेबिल का तार और एलटी लाइन का तार बरामद किया है

 बदमाशों को पकडने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार आर्य, हैड कांस्टेबल अजित सिंह, हैड कांस्टेबल संजय कुमार, कां. अरविंद कुमार व कां. नकुल कुमार शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21459 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + two =