Patna: निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची Katrina Kaif
Patna: बॉलीवुड अभिनेत्री Katrina Kaif मंगलवार को पटना पहुंची.पटना एयरपोर्ट पर कैटरीना के फैंस पहले से मौजूद थे. जैसे ही पटना एयरपोर्ट से वो बाहर निकली लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे.पटना एयरपोर्ट पर उनके फैंस की भारी भीड़ देखी गयी.
पटना एयरपोर्ट पर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए Katrina Kaif भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाड़ी में सवार हुई और होटल के लिए रवाना हो गई. इस दौरान कैटरीना के मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.
बताया जाता है कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैटरीना पटना पहुंची हैं. पटना के कंकड़बाग में यह कार्यक्रम होना है, जिसमें वो शामिल होंगी. कैटरीना के स्वागत के लिए कंकड़बाग में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है.

