खाते को आधार कार्ड से लिंक कर घर बैठे होगा भुगतानः प्रवर अधीक्षक
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर, मुजफ्फरनगर मण्डल वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे आधार इनेबल्ड पेमेन्ट सिस्टम के द्वारा भुगतान सम्बन्धी सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि लॉकडाउना के दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरो से आधार अनेबल पेमेन्ट के माध्यम से बैंक खाताधारक, आधार आच्छादित बैंक खातो से धन की निकासी कर रहे है।
प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गयी सहायता राशि जैसे-किसान सम्मान निधि, मनरेगा आदि व जनधन खातो मे भेजी गई राशि निकालने हेतु ग्राहकों की बैंको पर भारी भीड उमड रही है।
भीड को कम करने हेतु आधार एनेबल पेमेन्ट सिस्टम के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरो से ग्राहकों को रूपये 10 हजार तक का भुगतान किया जा रहा है।
अब तक ग्रामीण डाकघरों से 46185 ग्राहक आधार कार्ड के माध्यम से लगभग 850 लाख की निकासी सहायता राशि के रूप मे कर चुके है। अब तक जिनमे अधिकांश वह महिलाएं हैं जिनके खातो प्रधानमंत्री जनधन योजना के अर्न्तगत सरकार द्वारा मदद भेजी जा रही है।
जो ग्राहक बैंक/एटीएम आदि तक पहुंचने मे असमर्थ हैं या उनके क्षेत्र मे बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध नही है। वह अपने ग्राम व क्षेत्र के पोस्टमैन व डाकघरो से सम्पर्क कर घर बैठे आधार के माध्यम से प्राप्त कर सकता है।
बशर्ते उसके बैंक खाते मे आधार लिंक हो।डाकघर के द्वारा एईपीएस के माध्यम से भुगतान हेतु विशेष अभियान महालोगिन डे दिनांक 8 जून 2020 मे चलाया जाएगा।
जिसमें सभी विभागीय डाकघरों,शाखा डाकघरां व पोस्टमैनो द्वारा यह सेवाऐं विशेष रूप से प्रदान की जाएगी। जिससे नजदीकी डाकघर/घर बैठकर भी धन की निकासी कर सकेंगे।

