खेल जगत

Ness Wadia ने कहा- तीन से चार हजार करोड़ में बिक सकती हैं आईपीएल की नई टीमें

 Ness Wadia का मानना है कि जो दो नई टीमें इसमें शामिल होने वाली हैं वो अपने बेस प्राइस से काफी अधिक कीमत पर खरीदी जा सकती हैं. वाडिया के मुताबिक इन दो नई टीमों के लिए दो हजार करोड़ रुपये का बेस प्राइस सतर्कता बरतते हुए रखा गया है जिसमें बोली के दौरान 50 से 100 प्रतिशत का इजाफा होना चाहिए. बता दें कि, आईपीएल की दो नई फ्रेंचाइजियों की घोषणा 25 अक्टूबर को होगी जिसके बाद अगले साल ये 10 टीमों का टूर्नामेंट बन जाएगा.

वाडिया के मुताबिक, “आईपीएल के अपने अनुभव और जानकारी के आधार पर बताऊ तो दो हजार करोड़ रुपये की बेस प्राइस सतर्कता बरतते हुए रखा गया आंकड़ा है और अगर इसमें न्यूनतम 50 से 100 प्रतिशत का इजाफा होता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी. मुझे ऑक्शन में कम से कम तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की उम्मीद है.” साथ ही उन्होंने कहा कि, “दो नई टीमों के जुड़ने से आईपीएल की मौजूदा फ्रेंचाइजियों की कीमत में भी इजाफा होगा.”

इस सवाल पर कि क्या नई टीमों के शामिल होने से मौजूद टीमों को कोई चिंता है, वाडिया ने पीटीआई से कहा, “नहीं मौजूद टीमों के लिए ये कोई चिंता की बात नहीं है. यह अच्छा है कि दो नई टीमों को शामिल किया जा रहा है. मेरा भी मानना है कि आईपीएल शीर्ष टूर्नामेंट है और इसमें सीमित संख्या में टीमें हैं, दो नई फ्रेंचाइजी के शामिल होने से सभी फ्रेंचाइजी की कीमत में इजाफा होगा. 10 टीमों के होने से आईपीएल में विस्तार होगा.”

उन्होंने कहा, “आईपीएल बीसीसीआई के ताज का रत्न है और इसलिए इस रत्न की सही कीमत होनी चाहिए. यह एक ऐसी तय संपत्ति है जिसकी कीमत में हर साल ना सिर्फ इजाफा होगा बल्कि निरंतर रूप से वार्षिक राजस्व भी मिलेगा.”  उन्होंने कहा, “आपको पैसा मिल रहा है, प्रत्येक साल 250 से 300 करोड़ और संपत्ति की कीमत के इजाफे के अलावा यह पैसा सीधा आपकी जेब में आ रहा है.”

नई टीमें भारत के कई स्टार खिलाड़ियों को अपने से जोड़ना चाहेंगी. खिलाड़ियों के रिटेन करने और राइट टू मैच कार्ड के संदर्भ में वाडिया ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई सभी प्रतिभागियों के लिए चीजों को उचित रखेगा. आईपीएल विदेशों में भी अपने पैर पसार रहा है विशेषकर 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =