Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जाम की समस्या से लोग परेशान, टीएसआई का झांसी की रानी के पास घेराव

मुजफ्फरनगर। शहर में इन दिनों जाम बड़ी समस्या बना हुआ है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लगातार किये जाने वाले प्रयास भी बौने साबित होते हैं।

आज शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की खबर लेने के लिए निकले टीएसआई का झांसी की रानी के पास व्यापारियों ने घेराव कर लिया।

उन्होंने टीएसआई को अपनी पीड़ा बताते हुए झांसी की रानी पर नगरपालिका की पार्किंग में ठेकेदार द्वारा ठेले लगवाने का विरोध करते हुए पार्किंग को खाली कराने की मांग की।

टीएसआई ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर ठेले लगवाने को लेकर हड़काया और कार्यवाही की चेतावनी दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + twenty =