समाजवादी पार्टी खतौली द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण
खतौली। आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। इसी को देखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी खतौली द्वारा बुढ़ाना रोड़ पर स्थित सर सैयद इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण किया।
नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को हर साल मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है।
हमारे लिए पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ बहुत जरूरी हैं। इस दिवस को मनाने का फैसला १९७२ में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद ५ जून १९७४ को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल ने कहां कि ये हम सबकी जिम्मेदारी हैं कि हम अपने आस-पास को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए ताकि हमे और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण मिल पाए जिसमें वो साफ हवा में सांस ले पाए। हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है वरना आने वाले समय में साफ हवा और पानी के लिए लोग तरसते रह जाएंगे
नगर उपाध्यक्ष नईम मलिक ने कहां कि अगर पेड़ वाई-फाई देते, तो पता नहीं कितने पेड़ लग जाते, लेकिन यह सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं. ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
आज पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और सिर्फ देश में ही नहीं पूरे विश्व में, ऐसे समय में शुद्ध वातावरण का कितना महत्व है यह हर व्यक्ति समझ रहा है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा , नगर अध्यक्ष इरशाद जाट , हाजी इक़बाल , पंकज सैनी, मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल , विभू शर्मा , नईम मलिक , विनय उपाध्याय , साकिब अली आरएलडी , फैज़ काज़ी, जब्बार सैफी , आफाक खान आदि उपस्थित रहे ।

