कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का संकल्प लिया-विजय वर्मा
दिनांक 25 7 2022 को भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला महामंत्री विष्णु स्वरूप, हरकिशन सुनेजा, आकाश अरोड़ा, दिनेश किंगर, ईश्वर पाल सिंह, कपिल पाल, विजयपाल आदि द्वारा अनंतेश्वर शिव महादेव मंदिर गांधी कॉलोनी पर सोमवार को की जाने वाली आरती में प्रस्तुत होकर लगभग 300 लोगों से कैलाश मानसरोवर पर्वत जोकि चीन के कब्जे में है, को मुक्त कराने के लिए सभी ने संकल्प लिया एवं दृढ़ निश्चय किया कि इस आंदोलन को अधिक से अधिक फैलाकर चीन के कब्जे से कैलाश मानसरोवर पर्वत को मुक्त कराया जाएगा।

