उत्तर प्रदेश

Bhadohi News: दुष्कर्म के मामले में एक साल से वांछित पूर्व MLA विजय मिश्र का बेटा विष्णु पुणे से गिरफ्तार

Bhadohi News:  पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने रविवार को देर शाम पुणे के पुलिस स्टेशन हडपसर में गिरफ्तार कर लिया. एक दिन पहले ही अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

विष्णु मिश्र दो साल से फरार चल रहा है. उसके खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में रिश्तेदार की फर्म एवं भवन हड़पने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले दर्ज है. वह दुष्कर्म के मामले में एक साल से वांछित था.

गोपीगंज के कौलापुर निवासी कृष्णमोहन तिवारी की फर्म एवं भवन हड़पने के आरोप में अगस्त 2020 में पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र के अलावा बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

इसके साथ ही सितंबर 2020 में वाराणसी की गायिका ने पूर्व विधायक के अलावा विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्र के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया था.

वहीं एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड एक अधिकारी ने भी बताया कि पुणे से विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी की गई है. उनसे पूछताछ की गई है. न्यायिक रिमांड पर लेकर सोमवार को एसटीएफ की टीम रवाना होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + four =