वैश्विक

PM, 90 प्रतिशत मंत्री, Govt एजेंसियों के चीफ हिंदू – फिर भी हिंदू खतरे में हैं-KRK

 कमाल राशिद खान (KRK) ने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा है। हिंदुत्ववादी संगठनों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रपति सभी हिंदू हैं, सभी सरकारी एजेंसियों के चीफ हिंदू हैं, 90 प्रतिशत मंत्री हिंदू हैं फिर भी हिंदुओं को खतरे में बताया जाता है।

कमाल राशिद खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में ये बातें कही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत का प्रधानमंत्री हिंदू है। गृह मंत्री हिंदू है। राष्ट्रपति हिंदू है।

RAW चीफ हिंदू है। NIA चीफ हिंदू है। ED चीफ हिंदू है। IT डिपार्टमेंट चीफ हिंदू है। ED चीफ हिंदू है। मिलिट्री चीफ हिंदू है। 90 प्रतिशत मंत्री हिंदू हैं। फिर भी हिंदू खतरे में हैं।’

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1447792826121605123?ref_src=twsrc%5Etfw

‘हिंदू खतरे में हैं’ इस बात को लेकर कुछ दिनों पहले सुचना के अधिकार के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय से सवाल भी पूछा गया था।

RTI के तहत सरकार से सवाल किया गया था, ‘देश में हिंदू धर्म के खतरे को लेकर क्या सबूत हैं?’ गृह मंत्रालय ने जवाब में कहा था, ‘हिंदू धर्म के लिए खतरा महज एक काल्पनिक बात है। इससे संबंधित कोई सबूत नहीं है।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − nine =