फिल्मी चक्कर

Sonu Sood के घर और दफ्तर पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स का सर्वे जारी

 दूसरे दिन भी अभिनेता Sonu Sood के घर  और दफ्तरों पर इनकम टैक्स विभाग ने  सर्वे जारी रखा है. कल करीब 12 घंटे से ज्यादा सोनू सूद के 6 ठिकानों पर सर्वे अभियान चला था.  अब तक आईटी डिपार्टमेंट ने इस सर्वे में क्या हासिल किया इसकी जानकारी शेयर नहीं की है. कल सोनू के जूहू आफिस, लोखंडवाला घर सहित 6 ठिकानों पर सर्वे किया था. आईटी अधिकारियों की टीमों ने कल सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया था, हालांकि कार्रवाई के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है.

गौरतलब है कि कि कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद मीडिया और आम लोगों की जमकर प्रशंसा हासिल कर चुके हैं. कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी. उन्होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम भी किया था.

सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इनकम टैक्स के सर्वे से एक दिन पहले सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर लिखा था- चलो नया रास्ता बनाएं… किसी और के लिए.

यह टैक्स सर्वे सोनू सूद को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 5 =