वैश्विक

पुतिन और zelensky से फोन पर बात की पीएम मोदी ने

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति zelensky से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने भारत के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है.

उन्होंने कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा. राष्ट्रपति zelensky ने यूक्रेन के लोगों के लिए भारत की निरंतर मानवीय सहायता की सराहना की. दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. बातचीत में फिर से दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है. टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

पुतिन को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए मोदी ने रूस की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की. पीएम मोदी एक्स पर पोस्ट डालकर पुतिन के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी.

रूस के कद्दावर नेता पुतिन ने पिछले दिनों संपन्न हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की और इस पद के लिए पांचवां कार्यकाल हासिल किया. पुतिन दिसंबर 1999 से राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के तौर पर रूस का नेतृत्व कर रहे हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 4 =