वैश्विक

PM Modi ने सूडान से भारतीयों की निकासी में मदद पर ‘प्रिंस’ को कहा धन्‍यवाद

PM Modi ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (Saudi Crown Prince) मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से बृहस्पतिवार को बात की और अप्रैल में सूडान से भारतीयों की निकासी के दौरान उनके देश के ‘उत्कृष्ट समर्थन’ के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने उन्हें आगामी हज यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में इस बारे में जानकारी दी.

पीएमओ ने बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मामलों की समीक्षा की और आपसी हित के विभिन्न बहुपक्षीय एवं वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2023 में जेद्दा के रास्ते सूडान से भारतीय नागरिकों की निकासी के दौरान सऊदी अरब द्वारा मुहैया कराए गए ‘‘उत्कृष्ट समर्थन’’ के लिए सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं.


बयान में बताया गया है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जी20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत द्वारा की जा रही पहलों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं. इसमें बताया गया है कि दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति जताई. PM Modi  भारत ने संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए अप्रैल में जेद्दा में एक पारगमन सुविधा स्थापित की थी. भारत अपने निकासी अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान से निकाले गए लोगों को जेद्दा ले गया था, जहां से वे स्वदेश लौट सके थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 16 =