पुलिस ने शिक्षा के मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 4 चोरों को किया गिरफ्तार
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर के सरकारी स्कूल में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 4 चोरों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए 4 पंखे बरामद किए है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम हैबतपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में कई दिन पूर्व अज्ञात चोरों बिजली के पंखे व आदि सामान चोरी कर लिया था।
शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर घटना का मुकदमा दर्ज कराया था।सोमवार को चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने नेतृत्व ने दधेडू चौकी इंचार्ज राजकुमार ने घटना का खुलासा करते हुए मोहित उर्फ मोधू पुत्र इलमचंद,सोनू पुत्र रमेश,रितिक पुत्र चीलू, पवन पुत्र जयपाल निवासीगण ग्राम हैबतपुर को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के पास से चोरी किए गए 4 पंखे बरामद किए है
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
