मुजफ्फरनगर में जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल एवं नकदी बरामद
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने शेरपुर गांव में जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 14360 रुपये की नकदी,10 मोबाइल और ताश की गड्डी भी बरामद की गई है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी जुआरियों को जेल भेज दिया है।दरअसल कोतवाली पुलिस को शेरपुर गांव स्थित तजम्मुल के मकान में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
जिस पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी करते हुए मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 14360 रुपए नकदी, 10 मोबाइल और ताश के पत्तों सहित चादर आदि बरामद किए हैं।
पुलिस ने मौके से गांधीनगर निवासी रवि सैनी, मल्लूपुरा निवासी गुलशेर, छपार थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विनय, बामन खेड़ी निवासी सचिन, छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा निवासी राहुल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र, रामपुरी निवासी हारून, लद्धावाला निवासी मोहम्मद शादाब, छपार थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मनीष व शेरपुर निवासी शौकीन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी जुआरियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
