Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने कई वारंटियों को गिरफ्तार किया, बालाजीपुरम थाना खतौली से 01 तलवार नाजायज बरामद

 मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सर्वेश उर्फ टिंकू पुत्र रिषिपाल निवासी गांधीनगर कूकडा थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त रामू पुत्र सुरजीत निवासी इंद्रा कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र अफसर, नूर मौहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासीगण मौहल्ला जैननगर थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त पप्पू पुत्र जतनु निवासी मडकरीमपुर थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 रणपाल सिंह द्वारा विघुत अधि0 वारण्टी अभियुक्त मिठठन पुत्र चन्द्रपाल व अमरनाथ पुत्र धर्मवीर निवासीगण ग्राम व थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया।  

अवैध हथियार सहित गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वांछित अभियुक्त मोनू सोम पुत्र मदन सोम निवासी मौहल्ला बालाजीपुरम थाना खतौली मुजफ्फरनगर को मौहल्ला बालाजी पुरम टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तलवार नाजायज बरामद की गयी।

वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा अभियुक्त शमशाद पुत्र महमूद निवासी हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना मुजफ्फरनगर को हबीबपुर गेट से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये।

वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ढिढावली थाना तितावी मुजफ्फरनगर को मुकन्दपुर नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब नाजायज बरामद की गयी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =