चरथावल में वांछित चल रहे शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
चरथावल। ग्राम अमीगढ़ की पुलिया के पास से हिंडन पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया ने पुलिस टीम के साथ वांछित चल रहे शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए शातिर चोर का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह सिंह को सूचना मिली कि चोरी कि घटना में वांछित एक शातिर चोर कहीं जाने की फिराक में अमीगढ़ पुलिया के नजदीक खड़ा है।
सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में हिंडन पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबौच लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शौकीन पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला आलमनगर चरथावल देहात बताया। चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी एक शातिर चोर हैं
जो चोरी के मुकदमें में वांछित चल रहा था पकड़ा गया चोर अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में किसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी की घटना को अंजाम देता है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

