ठगी की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। ठगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र मे किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को ठगी की सूचना दी गई।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली तथा छानबीन व आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए।
इस मामले पर एसएसपी के निर्देशानुसार जनपदभर मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय की मौजूदगी मे तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्दशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा द्वारा नगर के शिव चौक,हनुमान चौक,शामली बस स्टैण्ड,काली नदी पुल व अस्पताल चौराहा आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया।
वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह द्वारा कच्ची सडक,अंसारी रोड,मालवीय चौक,प्रकाश चौक तथा महावीर चौक आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई।
इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान द्वारा थाना क्षेत्र के अलमासपुर चौराहा,कूकडा ब्लॉक, विश्वकर्मा चौक, भोपा बस स्टैण्ड,चौडी गली आदि अनेक स्थानो पर पुलिस फोर्स के साथ वाहन चैकिंग एवं तलाशी की।
इसके अतिरिक्त जनपदभर मे पुलिस द्वारा चैकिंग की गई। जिससे वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

