जूनियर केजी से कक्षा 4 तक के छात्रों के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन


सर्वप्रथम नन्हे छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत व नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा कर सभी को देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रकार की रेस व ड्रिल भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही साथ ही किडजी न्यू मंडी के छात्रों की विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इतना ही नहीं इस अवसर पर अभिभावकों की रेस का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारों भारद्वाज जी, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता, प्रधानाचार्य श्रीमती रमनीत तथा किड्स कोऑर्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया वह छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें खेलों की प्रति जागरूक किया।









