Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आज मिले कोरोना के 97 नए मरीज, 1192 हुई एक्टिव केसों की संख्या

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 97 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 87 और कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1192 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद में आज कोरोना के 97 और नए मरीज सामने आए हैं। जनपद में स्वास्थ्य विभाग को आज 568 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। आज 10 मरीज आरटीपीसीआर, 78 रैपिड टेस्ट, 9 प्राइवेट लैब के जरिए सामने आए हैं।

जनपद में 87 ओर कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1192 हो गई है।

जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल कोरोना के 2855 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =