अवैध हथियार बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस का ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर तीन तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए पुलिस ने कई शातिरों को गिरफ्तार किया।
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए वर्जिश क्लब हाजीपुरा से ०१ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता आबाद पुत्र शमशेर उर्फ चुन्ना नि० सिकन्दरपुर थाना मीरापुर मु०नगर। जिसके कब्जे से ०५ तमंचे मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०५ अधबनी बॉडी ३१५ बोर, १६ नाल १२ बोर, ७ नाल ३१५ बोर, ०१ खोखा कारतूस १२ बोर, बनाने के उपकरण — १० चाप लकडी, ०६ बट् की पत्ती, १० स्प्रिंग, ०४ पत्ती, ०७ गुटके फायरिंग पिन के, ०२ हथौडे, ०५ रेती, ०१ प्लास, ०१ आरी, १५ ब्लैड आऱी के, ०१ पिचकस, ०१ बिट, ०१ बर्मा-डाई, ०१ शिकंजा, ०७ ग्राईन्डर, ०१ थैले मे नट, बोल्ट व पत्ती आदि बरामद किया।
वहीं मन्सूरपुर पुलिस द्वारा होटल मैकडी के पास खाली खण्डहर पडी श्रीराम वाटिका कालोनी से ०४ शातिर लुटेरे/अवैध शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त इरफान उर्फ राका पुत्र रियासत अली नि० हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर. राहुल पुत्र राजेन्द्र निवासी हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर, शाहिल पुत्र शौकत नि० हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर व मुस्तकीम पुत्र ईशाक उर्फ जगू नि० हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर हैं।
मौके पर ०१ मो०सा० बजाज बिना नम्बर, ०१ मोबाईल फोन टच स्क्रीन, ०४ तमंचे ३१५ बोर ०६ जिन्दा कारतूस ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ तमंचे १२ बोर मय ०४ जिन्दा कारतूस, ०९ अधबने तमंचे, बनाने के उपकरण ०५ बॉडी तमंचे की,१० नाल १२ बोर, ०१ शिकंजा, ०२ लोहे की आरी, १२ ब्लैड आरी के, ०३ छेनी, ०४ पेचकस, ०४ हथौडी, ०५ रेती, १० स्प्रिंग, ०२ प्लास, ०२ ट्रैगर, ०७ लकडी की चाप, ०१ ग्लाईण्डर मशीन, ०४ ग्लाईण्डर मशीन के ब्लैड, १० फायरिंग पिन, १३ बिट छोटी-बडी आदि मिले।
दूसरी ओर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ग्राम चंदन फार्म के जंगल में टीला के बीच से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सतवीर उर्फ चंकी उर्फ शैंकी पुत्र मांगाराम उर्फ मांगा निवासी ग्राम केलन पुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर है।
उनके पास ०३ तमंचा मय ०४ जिंदा/०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मसकट ३१५ बोर, ०१ देसी बंदूक १२ बोर, ०२ अधबने तमंचा ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०४ जिंदा/०३ खोखा कारतूस १२ बोर, १ पोनिया १२ बोर व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण- ०४ नाल, २९ स्प्रिंग छोटी-बड़ी, ०९ फायरिंग पिन, ३२ रिपीट, ६ लोहे की पत्ती, १० लकड़ी की चाप, ०१ शिकंजा, ०१ आरी लोहा, ०४ आरी ब्लेड, ०३ छेनी छोटी-बड़ी, ०२ पेचकस छोटे-बड़े, १ पलास, ०१ आरी लकड़ी काटने वाली, ०२ हथौड़ी छोटी बड़ी, ०४ रेगमाल के पत्ते, ०१ रेत बढ़ा, एक रेती तिकोना, रेगमाल ५ इस्तेमाली आदि व अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए।

