Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बारात से वापस लौट रहे 3 युवक हादसे का शिकार, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर के निकट सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व उसके २ साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

युवक भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में बारात में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बाननगर निवासी प्रेम, आदेश, व बंटी भोपा थानाक्षेत्र के मोरना में शादी में शामिल होने आए थे।

देर शाम ये तीनो बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग भोपा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी

जिससे तीनो बाइक सहित सड़क पर जा गिरे, तभी पीछे से आ रहा वाहन बंटी को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया, जिससे तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए

राहगीरों की सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने तुरंत घायलों को भोपा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया गया।बंटी अपने परिवार में इकलौता पुत्र बताया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =