Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव के दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के मददेनजर अपने-अपने थाना/चौकी में कार्यालय, बैरक आवास एवं गाडियों को सेनेटाइज किया गया।

सैनिटाइजेशन का यह कार्य सभी थाना क्षेत्रो मे नियमित एवं निरंतर रूप से किया जा रहा है। वहीं कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में चल रहा है सेनेटजेशन अभियान, लगातार विभिन्न स्थानों को लगातार सैनेटाइज का कार्य किया जा रहा है।

एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा रिहायशी स्थानों-रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर, रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर, महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर, नगर पालिका बुढ़ाना, प्राइवेट बस स्टैंड बुढ़ाना, खतौली बस स्टैंड बुढाना, मेन मार्किट बुढाना, कस्बा बुढाना की समस्त रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, प्रकाश चौक, एस डी मार्किट, भगत सिंह रोड स्थित समस्त मार्किट, नई मंडी मार्किट, रोहाना टोल प्लाजा एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनेटराइज़ किया गया।

सैनिटाइजेशन का यह कार्य नगर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − thirteen =