प्रदर्शन के मददेनजर टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानु के पदाधिकारियो द्वारा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के मददेनजर टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि बीते दिन रोहाना टोल प्लाजा पर टोल माफ किए जाने की मांग को लेकर भाकियू भानु के कार्यकताओ द्वारा टोल प्लाजा पर बदसलूकी के आरोप मे भाकियू भानु के 6 कार्यकर्ताओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
रोहाना टोल प्लाजा को भाकियू(भानू) द्वारा विरोध प्रदर्शन कर टोल फ्री कराए जाने की चेतावनी पर टोल बना @muzafarnagarpol छावनी pic.twitter.com/JpQQoSUQCJ
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 15, 2020
जिसके चलते आज भाकियु भानू ने रोहाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर टोल फ्री कराये जाने की चेतावनी दे रखी है। भाकियु भानु के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर पर हुए मुकदमे के विरोध मे आज संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई।
रामपुर तिराहे के समीप आयोजित बैठक मे अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसके बाद कार्यकर्ता एकत्रित होकर रोहाना टोल प्लाजा के लिए कूच कर गए।
भाकियु भानू के पदाधिकारियो का आरोप है कि 2 दिन पूर्व रोजाना टोल प्लाजा पर भाकियू के नेता द्वारा टोल शुल्क देने पर भी टोल कर्मियो ने उसका वाहन रोक लिया था।
आज भाकियु भानू की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए टोल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान दो ट्रक पीएसी , 4 गाडियां सीआरपीएफ एक अग्निशमन गाडी आसपास के थानो की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।
इस दौरान मौके पर सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिह, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, रोहाना चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या मे पुलिसबल तैनात रहा।
