बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
मुजफ्फरनगर। समाज सेवा में अग्रणी भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा दिनांक ०२.०२.२०२१ दिन मंगलवार को प्रातः ११ बजे जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग हाल में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रवीन चौपड़ा (मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ वी.के.सिंह (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ लोकेश गुप्ता (अध्यक्ष टी.वी.विभाग) एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय चौयरमेन श्री राम कुमार तायल वह शिशु कांत गर्ग जी के सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल ने सभी अतिथियों को मंचासीन कराया
अध्यक्ष सुनील गर्ग व कार्यक्रम चौयरमेन के.के.बंसल द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहना कर स्वागत किया गया। शाखा द्वारा क्षय रोग से पीड़ित छरू बच्चों को गोद लिया गया
इन बच्चों के स्वस्थ होने तक शाखा द्वारा प्रत्येक माह अगले छह माह तक इनको खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी इसी क्रम में आज सभी बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण चोपड़ा ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की राज्य पाल माननीय श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा घोषित क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को सम्राट शाखा द्वारा गोद लेने पर शाखा की बहुत प्रशंसा की एवं आशा व्यक्त की कि शाखा आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कार्य करती रहेगी
सभी अतिथियों ने शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अन्य शाखाओं को भी इस प्रकार के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
सचिव डॉ नितिन जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सौम्य कुच्छल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सुनील अग्रवाल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, अनिरुद्ध गुप्ता, चक्रेश जैन, मनोज गुप्ता,इ० पी.के.गुप्ता, डॉ वी.डी. भारद्वाज, संजीव संगल आदि मौजूद रहे।

