बिना मास्क घूमने वालो के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मास्क लगाए बिना बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई लोगो से जुर्माना वसूला तथा कई लोगो को मास्क का प्रयोग ना करने पर जमकर फटकार लगाई।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रो के चौराहां तथा मुख्य बाजारो मे मास्क चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वाले व्यक्तियों की जमकर क्लास ली तथा कई लोगो से जुर्माना भी वसूला।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा ने शिव चौक, शामली बस स्टैण्ड तथा अस्पताल चौराहा आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चैकिंग भी की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन में इंस्पैक्टर उम्मेद कुमार ने थाना क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। सिविल लाइन पुलिस ने मास्क ना लगाने पर कई लोगो के चालान काटे।
वही दूसरी और नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने भी बाजार मे भ्रमण के दौरान वाहन चैकिंग की। थाना प्रभारी अनिल कप्परवान के निर्देशन मे यह अभियान चलाया गया।
पुलिस द्वारा की गई चैकिंग से वाहन चालको तथा मास्क ना लगाकर बाजार मे घूमने वाले व्यक्तियो मे हडकम्प मचा रहा। इस दौरान खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई बाईक चालक तो चैकिंग होती देख गली मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।

