Muzaffarnagar: घने कोहरे तथा वायु प्रदूषण से वातावरण प्रभावित, शीतलहर से बिलबिलाएं लोग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)। उत्तर भारत मे छाए घने कोहरे के कारण जनपद का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग भी इससे चिन्तित है। बताया जाता है कि प्रदूषण के प्रकोप के कारण शहर की वायु एक्यूआई 340 ंपर पहुंच गई है।
घने कोहरे तथा वायु प्रदूषण से मौसम विभाग के साथ-साथ आमजन भी चिन्तित नजर आ रहा है। प्रकृति प्रेमियो का मानना है कि वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण तथा दिन प्रतिदिन बढती आबादी के कारण बाग आदि के कटान से वायु प्रदूषण की समस्या आदि से वातावरण प्रभावित हो रहा है।
शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। ठंडी हवा चल रही है और वातावरण में बनी ठंडक से निकलना भी दुर्भर हो रहा है।
ठंड का मौसम लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। जनवरी में पहली बार खुले स्कूलों में बच्चों को स्कूल जाना पडा। समय परिवर्तन के बावजूद छात्र-छात्राओं को राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। शीत लहर ने काम पर जाने वालों की मुश्किलों में बढ़ोतरी कर दी।
ठंडी हवा में ही लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ा। शीतलहर से राहत न मिल पाने के कारण दिक्कतें जस की तस रही। ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही।
बावजूद दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों की मुश्किलें जरूर कम हो रही हैं। धूप न निकलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अलाव जलाकर गर्मी हासिल की। छोटे बच्चे घरों में ही दुबके रहे।

