प्रत्याशियों/अभिकर्ताओ ने कोरोना जांच कराई
खतौली। सीएचसी पर आमजन के साथ प्रत्याशियों/अभिकर्ताओ ने भी कोरोना जांच कराई। भीड बढती देख मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने व्यवस्थाआें को दुरूस्त कराते हुए अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खतौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज कई लोगो ने कोरोना टेस्ट सैन्टर पर अपना कोरोना टेस्ट करवाया। बताया जाता है कि आज सुबह से ही सीएचसी पर लोगो की भीड बढने लगी।
वहीं दूसरी और विभिन्न प्रत्याशियो/अभिकर्ताओ ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम इन्द्रकान्त द्विवेदी व सीओ खतौली तथा इंस्पैक्टर एच.एन.सिह ने सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराया।
सीएचसी पर पहुंचे लोगो ने सोशन डिस्टेंसिग का अनुपालन करते हुए मास्क व सैनेटाइज का प्रयोग कर व्यवस्थाओं के बीच कोरोना टेस्ट कराया।

