Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मु0नगर पुलिस ने किया वीआईपी इलाके से स्कूटी व बाइक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शातिर वाहन चोर गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर वाहन चोर रिंकू व कन्हैया और विक्रांत निवासी मुजफ्फरनगर वीआईपी इलाकों से स्कूटी और बाइक चोरी करते थे फिर उसको औने-पौने दामों में बेच देते थे।

आपको बता दें कि रविवार की शाम को सिविल लाइन इलाके से शातिर चोर गैंग ने एक एक्टिवा स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया था। जिसका पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जिनके कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी, चोरी की 2 बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने शातिर वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जेल भेज दिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 2 =